DELHI: PM Modi ने लाल किले पर नौवीं बार तिरंगा फहराया, आजादी के जश्न में डूबा देश, प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम दिया संदेश

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
DELHI: PM Modi ने लाल किले पर नौवीं बार तिरंगा फहराया, आजादी के जश्न में डूबा देश, प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम दिया संदेश

Delhi. देश आज 76वां स्वतंत्रता दिवस(76th Independence Day) मना रहा है। पूरे देश में उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पीएम मोदी(PM Modi) ने लाल किले के प्राचीर नौवीं बार तिरंगा फहराया।  सुबह सबसे पीएम मोदी राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।



मोदी



मुख्य समारोह सुबह 7.30 बजे से शुरू हुआ। वहीं, जिला मुख्यालयों, राज्यों की राजधानियों, ग्राम पंचायतों और गांवों में स्वतंत्रता दिवस समारोह सुबह 9 बजे के बाद मनाया जाएगा। ध्वजारोहण(flag hoisting) के बाद राष्ट्रगान बजा बाद में 21 तोपों की सलामी दी गई। आयोजन में 7000 मेहमान शिरकत कर रहे है। कोरोना की वजह से दो साल बेहद सीमित उपस्थिति में आजादी का उत्सव मनाया जा सका था।




  • सशस्त्र बल और दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।


  • भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर फ्लाई पास्ट के जरिए फूलों की वर्षा करेंगे।

  • प्रधानमंत्री जनता को संबोधित करेंगे, उनके भाषण के बाद तिरंगे गुब्बारे छोड़े जाएंगे।

  • 13 अगस्त से चल रहा हर घर तिरंगा अभियान



  • केंद्र सरकार की अपील पर इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत हर घर तिरंगा अभियान से हुई है। 13 से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की गई थी, जिसके चलते हर गली-मोहल्ले और ऐतिहासिक इमारतों पर तिरंगे का रंग चढ़ा नजर आया।

     


    PM पीएम मोदी Independence Day पीएम ने तिरंगा फहराया लाल किला Red Fort स्वतंत्रता दिवस Independence Day 2022 तिरंगा 76वां स्वतंत्रता दिवस PM Modi पीएम Tricolor